संदेश

नवंबर, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

उत्तराखंड दिवस

 9नवम्बर को उत्तराखंड दिवस मनाया जाता हैं, इन 20 सालों मैं जो सपने आम लोगों ने देखें थे वो अभी भी कोसों दुर हैं, उत्तराखंड के लिये लोगों ने अपनी जाने तक दी हैं  जिसका निर्माण 9 नवम्बर    2000 को कई बर्षो   के पश्चात   भारत  गणराज्य के 27वे राज्य  के रूप में किया गया था। सन 2000 से 2006 तक यह उत्तराञ्चल के नाम से जाना जाता था। जनवरी 2007 में स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य का आधिकारिक नाम बदलकर उत्तराखण्ड कर दिया गया।   राज्य की सीमाएँ उत्तर में तिबत  और पूर्व में नेपाल   से लगी हैं। पश्चिम में हिमाचल  और दक्षिण में उत्तर प्रदेश  इसकी सीमा से लगे राज्य हैं। सन २००० में अपने गठन से पूर्व यह उत्तर प्रदेश का एक भाग था। पारम्परिक  हिन्दू ग्रन्थों  और प्राचीन साहित्य में इस क्षेत्र का उल्लेख उत्तराखण्ड के रूप में किया गया है।  हिन्दी  और  संस्कृत  में उत्तराखण्ड का अर्थ उत्तरी क्षेत्र या भाग होता है। राज्य में हिन्दू धर्म की पवित्रतम और भारत की सबसे बड़ी नदियों  गंगा  और  यमुना  के उद्गम स्थल क्रमशः  गंगोत्री  और  यमुनोत्री तथा इनके तटों पर बसे  वैदिक संस्कृति  के कई महत